Ghumla News: दुर्गापूजा समिति का अध्यक्ष बने ब्रजेश व सचिव राजेंद्र

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

Ghumla News: रायडीह में दुर्गा पूजा समिति नवागढ़ पतराटोली की बैठक हुई, जहाँ समिति का पुनर्गठन किया गया। ब्रजेश कुमार लाल अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद साहू सचिव और रितेश गुप्ता कोषाध्यक्ष बने। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन होगा, जिसमें दशहरा मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम उपस्थित होंगे।

Ghumla News: दुर्गापूजा समिति का अध्यक्ष बने ब्रजेश व सचिव राजेंद्र

Ghumla News: रायडीह, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा समिति नवागढ़ पतराटोली की बैठक रविवार को दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष ब्रजेश कुमार लाल,सचिव राजेंद्र प्रसाद साहू तथा रितेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। संरक्षक के रूप में विनय कुमार लाल, सुरेंद्र प्रसाद साहू,हरिनारायण साहू,श्यामलाल साहू,जगदीश सिंह एवं महाराज सिंह को जिम्मेदारी दी गई। वहीं छविनाथ साहू,भागवत सिंह और धाधु गोप को उपाध्यक्ष,विवेक कुमार लाल व रवि राम को सह सचिव तथा राजकिशोर साहू को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में कलश यात्रा, मनोरंजन समिति एवं कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया।

निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवागढ़ पतराटोली में शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। विजयदशमी के अवसर पर पारंपरिक दशहरा मेला और रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मौके पर हिमांशु कुमार गुप्ता,मुकेश कुमार साहू,संतोष साहू,निरंजन सिंह,रविंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गुमलाGhumla News: दुर्गापूजा समिति का अध्यक्ष बने ब्रजेश व सचिव राजेंद्र