चैनपुर के कुरूमगढ में 55 वर्षीय ग्रामीण की हत्या
गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड के चांदगो निवासी 55 वर्षीय बिगु मुंडा की हत्या सुनील मुंडा ने की। घटना शराब पीने के दौरान हुई, जब दोनों के बीच झड़प हो गई। बिगु को गंभीर चोटें आईं और रात में उसकी मौत हो...
गुमला, प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के चांदगो निवासी 55 वर्षीय बिगु मुंडा की हत्या गांव के ही सुनील मुंडा ने कर दी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस ने आरोपी सुनील मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गुरूवार को बिगु मुंडा कोटाम बाजार गया था। कोटाम बाजार से वापस घर आने के बाद गांव के ही एक दुकान से कुछ सामान खरीदने गया था। जहां से वह गांव के हो कुछ लोगो के साथ सुनील मुंडा के घर शराब पीने के लिए चला गया। शराब पीने के दौरान अचानक सुनील और बिगु के बीच झड़प हो गया। सुनील नशे की हालत में गुस्से पर आकर बैठने के लिए रखे पीढ़ा से बिगु के सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अन्य मौजूद लोगो ने दोनो को शांत कराया। गांव में ही बिगु का इलाज कराया गया। वहीं रात्रि में उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।