डालसा गनसा उरांव परिवार को देगा कानूनी सहायता
गुमला के विशुनपुर थाना क्षेत्र के करचा गांव में डायन-बिसाही के संदेह में 60 वर्षीय गनसा उरांव की हत्या कर दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की। मृतक की पत्नी से मुलाकात की गई और उन्हें कानूनी सहायता व मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

गुमला प्रतिनिधि। विशुनपुर थाना क्षेत्र के करचा गांव में डायन-बिसाही के संदेह में गनसा उरांव (60वर्ष) की हत्या मामले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) गुमला ने त्वरित कार्रवाई की है। सचिव राम कुमार लाल गुप्ता ने पीएलवी टीम को घटना स्थल भेजकर पीड़ित परिवार की स्थिति का जायजा लिया गया।पीएलवी अमन जायसवाल, नवीन मिंज, पवन साहू, दिलचंद उरांव, मंगलेश्वर उरांव व राजेश सिंह ने मृतक के घर पहुंच कर मृतक की पत्नी पेहा देवी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि परिवार में एक बेटा सत्येंद्र उरांव मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग है, जबकि दूसरे पुत्र कार्तिक उरांव की पत्नी और चार नाबालिग बच्चे साथ रहते हैं।
डालसा के प्रयास से जिला प्रशासन ने तत्काल 50 किलो चावल उपलब्ध कराया। सचिव गुप्ता ने बताया कि मृतक के परिजनों की कानूनी सहायता के लिए पैनल अधिवक्ता सुधीर कुमार पांडेय को नियुक्त किया गया है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा भविष्य में आवश्यक सभी विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


