पालकोट में सड़क पर मवेशी को बचाने में हुआ हादसा,तीन घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

पालकोट थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के पास शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। बाइक चालक ने अचानक सड़क पर आई गाय को बचाने की कोशिश की, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया।

पालकोट में सड़क पर मवेशी को बचाने में हुआ हादसा,तीन घायल

पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के पास शुक्रवार शाम सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब सड़क पर अचानक आये गाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जानकारी के अनुसार डूमरडीह,गुमला निवासी योगेंद्र महतो (35वर्ष), वासुदेव सिंह (62वर्ष) और उत्तम महतो (21 वर्ष) पालकोट प्रखंड अपने निजी काम से आए थे। काम खत्म कर तीनों एक ही मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेमरा गांव के पास अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। उसे बचाने की कोशिश में चालक संतुलन खो बैठा और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे

में तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई और प्रशासन से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।