Ghumla News: बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल छीना

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

Ghumla News: गुमला के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को संत इग्नासियुस स्कूल के पास बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने सुशांत कुमार से उसका मोबाइल छीन लिया। सुशांत ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Ghumla News: बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल छीना

Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के संत इग्नासियुस स्कूल के समीप बुधवार दोपहर बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने लोहरदगा जिले के सेन्हा करमटोली निवासी सुशांत कुमार से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद सुशांत ने गुमला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। दिए आवेदन के अनुसार, सुशांत बुधवार दोपहर संत इग्नासियुस स्कूल के समीप मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सुशांत ने बाइक सवारों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं सका। इसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गुमलाGhumla News: बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल छीना