Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsMissing Man Found Dead in Well in Palakot
पालकोट में लापता अधेड़ का शव कुंआ से बरामद

पालकोट में लापता अधेड़ का शव कुंआ से बरामद

संक्षेप:

पालकोट के झिकिरमा कबरा टोली निवासी 50 वर्षीय आस्मीन सोरेंग का शव गुरुवार को एक कुंआ से बरामद हुआ। वह मंगलवार की शाम से लापता था। कुंआ के पास छाता मिलने पर लोगों ने शव देखा। आशंका है कि वह कुंआ में...

Sep 05, 2025 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

पालकोट। पालकोट प्रखंड के झिकिरमा कबरा टोली निवासी 50 वर्षीय आस्मीन सोरेंग का शव गुरुवार को कुंआ से बरामद हुआ। वह मंगलवार की शाम से लापता था।गुरुवार को कुंआ के पास छाता मिलने पर लोगों ने झांककर देखा तो अंदर शव नजर आया। आशंका जताई जा रही है कि कुंआ में गिरने से डूबकर उसकी मौत हो गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।