Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsMid-Day Meal Scheme in Gumla Schools Egg Distribution Continues Amid Price Hike
बढ़ी कीमत के बावजूद सप्ताह में दो दिन अंडा देने का निर्देश

बढ़ी कीमत के बावजूद सप्ताह में दो दिन अंडा देने का निर्देश

संक्षेप:

गुमला के 1444 स्कूलों में सुचारू चल रहा मिड-डे मील गुमला के 1444 स्कूलों में सुचारू चल रहा मिड-डे मीलगुमला के 1444 स्कूलों में सुचारू चल रहा मिड-डे मी

Dec 11, 2025 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

गुमला प्रतिनिधि। जिले के 1331 प्राईमरी और 113 मिडिल सहित कुल 1444 सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना संचालित हो रही है। अंडे की कीमतों में वृद्धि होने के बावजूद सप्ताह में दो दिन अंडा वितरण हो रहा है। इसके साथ ही छात्रों को फल तथा मेन्यू के अनुसार विविध आहार भी दिया जा रहा है। कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों के लिए प्रति छात्र 6.78 रुपये तथा कक्षा षष्ठ से आठवीं तक के लिए 10.17 रुपये प्रतिदिन कुकिंग कॉस्ट उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त फल और अंडे के लिए अलग से बजट जारी किया जाता है। विद्यालयों में बच्चों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले,इसे लेकर विभाग सतर्क है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्राचार्य आलोक त्रिपाठी ने बताया कि अंडे की कीमतें बढ़ने के बावजूद स्कूलों को निर्देश है कि सप्ताह में दो दिन बच्चों को अंडा अवश्य दिया जाए। किसी भी स्थिति में पोषण मानकों से समझौता नहीं किया जाएगा। उधर शिक्षा विभाग के डीएसई नूर आलम खां ने भी साफ कहा कि सभी स्कूलों में अंडा वितरण अनिवार्य है। जिन विद्यालयों में यह व्यवस्था नहीं पाई जाएगी,उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।