Ghumla News: पालकोट में विक्षिप्त ने भुजाली से खुद पर किया हमला

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

Ghumla News: गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र में, 40 वर्षीय पाकु कुल्लू ने मानसिक अस्वस्थता की वजह से भुजाली से खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। परिवार के सदस्यों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया है।

Ghumla News: पालकोट में विक्षिप्त ने भुजाली से खुद पर किया हमला

Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के सोनमेर बेहरा टोली गांव निवासी 40 वर्षीय पाकु कुल्लू ने मंगलवार सुबह भुजाली से खुद पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। घायल के भतीजे रोशन खड़िया ने बताया कि उसके चाचा पाकु कुल्लू पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे हैं। मंगलवार सुबह वह भुजाली लेकर खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने खुद पर वार कर लिया। जिससे उनके पेट में गहरा जख्म हो गया।

घटना के बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।