महाशिवरात्रि को लेकर बाबा टांगीनाथ धाम में तैयारी पूरी
डुमरी प्रखंड के मझगांव पंचायत स्थित बाबा टांगीनाथ धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। समिति ने श्रद्धालुओं के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। मंदिर परिसर की सफाई और रंग रोगन का कार्य समाप्त हो चुका है। विशेष व्यवस्था जैसे चेंजिंग रूम और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

डुमरी प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड अंतर्गत मझगांव पंचायत स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को लगभग लाखों श्रद्धालु करेंगे जलाअभिषेक। इसे लेकर बाबा टांगीनाथ धाम समिति की ओर से महाशिवरात्रि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर तरह की तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है।सोमवार सुबह जल्दी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा पूरे धाम परिसर की साफ सफाई मंदिरों का रंग रोगन कार्य पूर्ण हो गया है पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं को लिए सज - धज कर तैयार है। वही समिति कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जयसवाल ने बताया कि प्रवेश द्वारा कंट्रोल रूम के पास झरने की ओर से बनाई गई है जांच सीढ़ी के रास्ते से मुख्य मंदिर जाना है वही भीड़ को कंट्रोल करने के लिए महिला पुरुष दो अलग अलग बेरीकेटिंग व्यवस्था की गई है।बकरा
बली मेले की दूसरे दिन सोमवार को देवी मंदिर के पीछे होगी जिसके लिए व्यवस्था किया गया है।वही श्रद्धालो के निकाशी द्वार देवी मंदिर के पास से होगी प्रवेश द्वारा झरने की ओर शौचालय और स्नान घर श्रद्धालुओं के लिए बनाया गया है। विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं के लिए झरने की ओर चेंजिंग रूम बनाया गया है।इस बार 4 गेट का निर्माण किया गया हैगेट नंबर 1 जो बाबा टांगीनाथ धाम मझगांव बस्ती के बाहर बनाया गया है जहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विश्राम हेतु पंडाल का निर्माण किया गया है।गेट नंबर 2 मझगांव पंचायत भवन के पास बनाया गया है जहां पर पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है, गेट नंबर 3 बस्ती के पास निर्माण किया गया है जहां से वाहनों का घुसना वर्जित है,गेट नंबर 4 डुमरी, महुवाडीह बंधुआ की रास्ते से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए किया गया है जहां पार्किंग की जगह दी गई है।मंदिर परिसर में अगरबती पूर्णतः प्रतिबंध है वही मुख्य मंदिर घुसने से पहले स्थित शिवलिंग पर बैगा पुजारियों के द्वारा संकल्प कराया जाएगा। मेला परिसर में सी. सी. टी. वी कैमरा लगाया गया है जिसे हर गति विधि पर नजर रखी जाएगी सोमवार मेले के रात्रि में शिव बारात निकाला जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



