Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsMassive Crackdown on Illegal Sand Storage in Ghaghra 6000 Cubic Feet Seized
घाघरा में 6000 घनफीट बालू जब्त,चार लोगों पर एफआईआर दर्ज

घाघरा में 6000 घनफीट बालू जब्त,चार लोगों पर एफआईआर दर्ज

संक्षेप:

घाघरा प्रखंड के अरंगी क्षेत्र में खनन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध बालू भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की। इस अभियान में 6000 घनफीट बालू जब्त किया गया और चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में अवैध रूप से बालू के भंडारण की पुष्टि हुई है, जिससे माफियाओं में हड़कंप मचा है।

Nov 23, 2025 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

घाघरा, प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय ,खनन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को घाघरा प्रखंड के अरंगी क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध बालू भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 6000 घनफीट अवैध बालू जब्त किया गया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। खान निरीक्षक नीरज कुमार ने घाघरा थाना में दर्ज कराये गये एफआईआर में बताया है कि वन भूमि से सटी निजी जमीन पर बिना किसी अनुमति के बालू भंडारण और व्यापार किया जा रहा था। जांच में अरंगी निवासी संजय उरांव और अनिल उरांव, खंभिया निवासी दिनेश गोप और बदरी निवासी अनिल उरांव द्वारा अवैध रूप से बालू का भंडारण और कारोबार करने की पुष्टि हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खान निरीक्षक ने बताया कि संबंधित स्थल के लिए न तो विभाग द्वारा कोई अनुज्ञप्ति जारी की गई थी और न ही बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी की गई थी। ऐसे में यह गतिविधि न केवल सरकारी राजस्व की हानि का कारण है, बल्कि राष्ट्रीय संपदा के क्षरण का भी गंभीर मामला है। संयुक्त अभियान में घाघरा सीओ खाखा सुशील कुमार, खान निरीक्षक नीरज कुमार और वन कर्मी शेखर सिंह शामिल थे। टीम द्वारा मौके पर जब्ती और जिम्मेनामा तैयार करने की कार्रवाई पूरी की गई।अवैध बालू कारोबार पर की गई इस बड़ी कार्रवाई से घाघरा और इसके सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय बालू माफियाओं में हड़कंप और भय का माहौल देखा जा रहा है।