युवक के अपहरण का आरोप, पिता ने एसपी से लगाई गुहार

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

गुमला के निवासी मनीजर भारती ने अपने 18 वर्षीय पुत्र गगन भारती के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। गगन 20 अगस्त 2025 को मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए घर से निकला था और उसके बाद लापता हो गया। परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

युवक के अपहरण का आरोप, पिता ने एसपी से लगाई गुहार

गुमला, प्रतिनिधि। जारी थाना क्षेत्र निवासी मनीजर भारती ने अपने 18 वर्षीय पुत्र गगन भारती के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने पुत्र की सकुशल बरामदगी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि 20 अगस्त 2025 को गगन मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए घर से निकला था। जिसके बाद से वह लापता है। बाद में जानकारी मिली कि गांव के ही बिगल,विष्णु और पूजा कुमारी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। परिजनों के अनुसार गगन मानसिक रूप से कमजोर है। मनीजर भारती ने बताया कि 26 अप्रैल 2026 को गांव के दो लोगों ने सूचना दी कि उनका पुत्र गांव में देखा गया है।

इसके बाद उनकी पत्नी आरोपितों के घर के पास पहुंचीं, जहां गगन दिखाई दिया, लेकिन रोकने पर वह वहां से भाग गया। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।