Mainya Samman Yojana Beneficiaries Face Confusion as Payments Halted मंईयां सम्मान की राशि को लेकर बैंकों और बीसी सेंटरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsMainya Samman Yojana Beneficiaries Face Confusion as Payments Halted

मंईयां सम्मान की राशि को लेकर बैंकों और बीसी सेंटरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाएं बैंकों और बीसी सेंटरों पर भीड़ लगाने लगी हैं। 26 और 27 दिसंबर को कुछ खातों में राशि आई, लेकिन बाद में भुगतान रुक गया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाMon, 30 Dec 2024 11:48 PM
share Share
Follow Us on
मंईयां सम्मान की राशि को लेकर बैंकों और बीसी सेंटरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

भरनो, प्रतिनिधि। मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थी महिलाओं की भीड़ बैंको व बीसी सेंटरों में उमड़ने लगी है। 26दिसंबर की शाम व 27 की सुबह कुछ लाभुकों के खाते में मंईयां सम्मान की राशि डाली गयी और उसके बाद अन्य लाभुकों के खाते में राशि आना बंद हो गया। मोबाइल पर कोई ऐसा मैसेज नही आता देख लाभुकों में बेचैनी बढ़ गयी। कुछ लोगों ने महिलाओं को बताया-समझाया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन व राजकीय शोक की वजह से उनके खाते में राशि नहीं डाली जा रही है। इधर बीडीओ अरूण कुमार सिंह ने कहना है कि राशि क्यों नहीं डाली गयी है,इसकी कोई अधिकृत जानकारी नहीं है। इन सब के बीच मंईयां सम्मान लाभुकों की बड़ी संख्या ब्लॉक तक पहुंचने लगी है। कुछ लाभुकों का कहना है कि सिर्फ एक बार उनके खाते में राशि आयी है। वैसे लाभुकों के शिकायत पर बीडीओं द्वारा आधार व खाता नंबर को चेक भी कराया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।