Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsLocal Villagers Protest Poor Condition of NH-43 in Raigarh
 एनएच-43 की जर्जर हालत से रायडीह के ग्रामीण परेशान

एनएच-43 की जर्जर हालत से रायडीह के ग्रामीण परेशान

संक्षेप:

रायडीह के नवागढ़ पतराटोली और शंखमोड़ मांझाटोली में एनएच-43 की खराब स्थिति से ग्रामीण परेशान हैं। सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर उन्होंने चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी की है। धूल के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उपायुक्त ने मरम्मत का निर्देश दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Nov 30, 2025 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

रायडीह, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय नवागढ़ पतराटोली और शंखमोड़ मांझाटोली में नेशनल हाईवे -43 की जर्जर हालत से स्थानीय ग्रामीण खासा परेशान हैं। लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग के बावजूद विभागीय उदासीनता जारी है। जिससे आमजन का संयम टूटता दिख रहा है। ग्रामीण अब चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एनएच-43 पर फैले भारी मात्रा में धूल से सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। स्थिति इतनी खराब है कि लोग श्रमदान कर स्वंय सड़क की धूल हटाते हैं और रोजाना पानी का पटवन कर गुजरने वाले छात्रों व राहगीरों के लिए राहत देने की कोशिश करते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धूल की समस्या के साथ-साथ आए दिन बाइक दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं। जिससे लोगों में रोष है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने विभाग को सड़क की मरम्मत जल्द करने का निर्देश दिया था,लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। भीड़भाड़ वाला और घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के बावजूद सड़क वर्षों से बदहाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की समुचित व्यवस्था न होने से पटवन करना भी कठिन होता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।