
सिसई के युवाओं ने चंदा व श्रमदान से बनाया खेल मैदान
पोटरो गांव के खिलाड़ियों ने गांव-गांव जाकर चंदा जुटाया पोटरो गांव के खिलाड़ियों ने गांव-गांव जाकर चंदा जुटायापोटरो गांव के खिलाड़ियों ने गांव-गांव जाक
सिसई । जिले के सिसई प्रखंड के भदौली पंचायत के पोटरो गांव के खिलाड़ियों ने अपने दम पर मिसाल पेश की है। गांव के युवाओं और नेशनल खिलाड़ियों ने गांव-गांव घूमकर चंदा इकट्ठा किया और श्रमदान कर खाली पड़ी परती जमीन को खेल मैदान में बदल दिया। यह मैदान सिसई के बसिया रोड बाई पास परास नदी के पास स्थित है। जहां पहले झाड़ियां और गड्ढे थे। खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने मिलकर भूमि समतल की और मैदान का निर्माण किया। इस पहल में संदीप साहू,अजीत साहू, देवेंद्र साहू, ओमप्रकाश साहू, शिवपूजन साहू, अमरदीप साहू, चतुर्गुण साहू, अमित साहू, सत्यम, अंकित कुमार, नितेश कुमार, कुंदन साहू, रामबिलास साहू, अनिल उरांव,सहाबीर उरांव,रोशन उरांव और सोनू उरांव सहित कई युवाओं ने भाग लिया।

खिलाड़ियों ने बताया कि गांव में अब तक कोई खेल मैदान नहीं था, जिससे बच्चों और युवाओं को अभ्यास में कठिनाई होती थी। ग्राम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से स्थान चयन कर मैदान बनाने का निर्णय लिया गया। सभी ग्रामीणों ने सहयोग किया और घर-घर जाकर चंदा दिया।गांव के दर्जनों खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो और एनसीसी में नेशनल स्तर तक हिस्सा ले चुके हैं, लेकिन मैदान के अभाव में नियमित अभ्यास नहीं कर पाते थे। अब अपने बनाए इस मैदान में युवा खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास करने की तैयारी में जुट गए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


