Ghumla News: जिले में 1-14 सिंतबर तक चलेगा साक्षरता पखवाड़ा
Ghumla News: गुमला में पहली सिंतबर से 14 सिंतबर तक साक्षरता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान शिक्षा-साक्षरता और जनभागीदारी के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। डीएसई ने सभी स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं और साक्षरता आकलन परीक्षा के लिए तैयारी करने की बात कही है।

Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। अंर्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर पहली सिंतबर से 14सिंतबर तक चलेगा साक्षरता पखवाड़ा।
साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम
साक्षरता पखवाड़े में जिले के सभी स्कूलों में शिक्षा-साक्षरता व जनभागीदारी को लेकर कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की जायेंगी। जिले में साक्षरता पखवाड़ा के सफल आयोजन को लेकर डीएसई नूर आलम खां ने जिले के सभी बीईईओ,बीपीओ,बीआरपी-सीआरपी के साथ-साथ सभी सरकारी-अल्पसंख्यक स्कूलों को पत्र प्रेषित कर निर्देर्शित किया है।
विशेष आयोजन
पखवाड़े के दौरान विद्यालय स्तर से लेकर गांव स्तर तक साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहेगा। साथ ही सितंबर के अंत में आयोजित होने वाले साक्षरता आकलन परीक्षा के लिए लोगों को चिह्नित व तैयार करने का कार्य भी किया जायेंगा। इस कड़ी में पहली सिंतबर को सभी स्कूलों में शपथ व सर्वेक्षण के साथ साक्षरता पखवाड़े का शुभांरभ होगा। स्थानीय भाषा में साक्षरता संदेश देने को लेकर महिला समूहों,सहायता समूह,आंगनबाड़ी,पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेंगी।
स्नातक और संवाद कार्यक्रम
2-3सिंतबर को स्कूल व ग्राम स्तर पर साक्षरता जागरूकता गतिविधि,पंचायत स्तर पर बैठक के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित होगी। वहीं पांच सिंतबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक व साक्षर समाज विषय पर संवाद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगी। आठ सिंतबर को अंर्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर प्रभातफेरी,साक्षरता रैली,पोस्टर निर्माण सहित अन्य कार्यक्रम तय है। डीएसई ने साक्षरता पखवाड़े के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड साधन सेवी को प्रखंडस्तरीय नोडल पदाधिकारी नामित किया है।


