Ghumla News: वज्रपात से दो बैलों की मौत, महिला ने मांगा मुआवजा
हिन्दुस्तान, गुमला
Ghumla News: कामडारा प्रखंड क्षेत्र में तेज बारिश और वज्रपात से रायकेरा गोंगरा टोली की निवासी तेलानी तोपनो के दो बैल मारे गए। दोनों बैल उसके घर के पास थे और अचानक वज्रपात के कारण उनकी मृत्यु हो गई। तेलानी अपने परिवार का भरण-पोषण बैलों के द्वारा खेती करके करती थीं। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Ghumla News: कामडारा। कामडारा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार देर शाम हुई तेज बारिश और वज्रपात की घटना में रायकेरा गोंगरा टोली निवासी तेलानी तोपनो के दो बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि घटना के समय दोनों बैल घर के समीप थे। इसी दौरान अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से दोनों बैलों ने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित तेलानी तोपनो ने बताया कि उनके पति सलन तोपनो का पूर्व में निधन हो चुका है। वह बैलों के सहारे खेती-बारी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। दोनों बैलों की मौत से खेती कार्य प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है।
पीड़ित महिला ने प्रखंड प्रशासन से मामले की जांच कर उचित मुआवजा देने की मांग की है


