गुमला में करवा चौथ पर सुहागिनो ने की अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना
गुमला में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और पूजा की। इस दिन, महिलाएं पारंपरिक साड़ियों में सज-धजकर पूजा स्थलों तक पहुंची। बाजारों में भी...

गुमला संवाददाता। जिले में करवा चौथ का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखा और पूजा-अर्चना की। शहर के विभिन्न मंदिरों और घरों में महिलाएं सजी-धजी नजर आईं। सुबह से ही महिलाएं अपने घरों में पूजा की तैयारी में जुट गईं, चारों ओर गूंजी मन्नतों और भजन-कीर्तन की ध्वनि। महिलाओं ने उपवास रखते हुए करवा चौथ की कथा सुनी और भगवान शिव एवं माता पार्वती के ध्यान में लीन रही। शाम को चांद की पूजा करने के बाद ही उपवास खोला गया। मौके पर महिलाएं पारंपरिक साड़ियों में सज-धज कर घरों से पूजा स्थल तक पहुंचीं।
स्थानीय लोग बताते हैं कि करवा चौथ का पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं। गुमला के बाजारों में भी इस मौके पर खूब चहल-पहल रही और व्रत पूजा के लिए सजावट व आवश्यक सामग्री की बिक्री भी जोर-शोर से हुई। पूरे दिन महिलाओं की खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




