
बेंदोरा आश्रम स्कूल में छात्राओं ने धूमधाम से मनाया करमा
फोटो 21 पूजा अर्चना करते बेंदोरा आश्रम स्कूल के बच्चे। फोटो 21 पूजा अर्चना करते बेंदोरा आश्रम स्कूल के बच्चे।फोटो 21 पूजा अर्चना करते बेंदोरा आश्रम स्
चैनपुर, प्रतिनिधि चैनपुर के बेंदोरा पंचायत स्थित आश्रम स्कूल में करमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने उपवास रखकर बैगा की अगुवाई में विधिवत पूजा-अर्चना की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया सुशील मिंज ने कहा कि करमा पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। परंपरा के अनुसार माता-बहनें अखरा में करम वृक्ष की डाली लगाकर सुख-समृद्धि व अच्छी फसल की कामना करती हैं। विद्यालय परिसर में छात्राओं ने अखरा में करम डाली लगाकर करम देवता की कथा सुनी। बैगा ने पूजन और उपवास के महत्व को समझाया। मुखिया ने विद्यार्थियों को परंपरा जीवित रखने और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

करमा पर्व को लेकर पंचायत क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




