पूरे झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है: जयराम

Jul 04, 2025 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

सिसई के विधायक जयराम महतो ने गुमला में एक कार्यक्रम के दौरान झारखंड में भ्रष्टाचार की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि छह महीने के कार्यकाल में ही यह स्पष्ट हो गया है कि भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।...

पूरे झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है: जयराम

सिसई, प्रतिनिधि। जेएलकेएम नेता सह डुमरी विधायक जयराम महतो गुरुवार को गुमला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाने के दौरान सिसई प्रखंड मुख्यालय में झारखंड आंदोलनकारियों के विशेष अनुरोध पर कुछ समय के लिए अपने काफिले के साथ रुके। इस दौरान विधायक महतो ने कहा कि हमने छह महीने के विधायिका के कार्यकाल में ही देख लिया है कि पूरे झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। इससे निपटने के लिए आप सभी का साथ चाहिए। इससे पूर्व विधाययक का झारखंड आंदोलनकारी और जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर एवं बुके देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक जयराम महतो प्रखंड मुख्यालय में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और ललित उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए।

मौके पर झारखंड आंदोलनकारी मनोज वर्मा, जीतवाहन साहु, जुबेर अंसारी, सुप्रदीप साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।