गुमला स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मंत्री लिंडा फहराएंगे तिरंगा
गुमला में 15 अगस्त को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री चमरा लिंडा ध्वजारोहन करेंगे। पीएई स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम और परेड का आयोजन होगा। डीसी प्रेरणा दीक्षित और एसपी हारिश बिन जमां...

गुमला, प्रतिनिधि। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम के मुख्य समारोह में झारखंड सरकार में अनुसूचित जाति-जनजाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ध्वजारोहन करेंगे। शुक्रवार को पीएई स्टेडियम में रंगारंग प्रस्तुति व आकर्षक परेड के बीच भारतवंशियों की आन,बान व शान तिरंगा फहराएंगे। स्थानीय जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के साथ स्तरीय मार्चपास्ट परेड को लेकर पिछले कई दिनों से अभ्यास में जुटी है। बुधवार को डीसी प्रेरणा दीक्षित व एसपी हारिश बिन जमां फुलड्रेस रिर्हसल में भाग लेगें। परेड-मार्चपास्ट के निरीक्षण के साथ मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जायेंगा।
पीएई स्टेडियम के मुख्य समारोह में मंत्री चमरा लिंडा सलामी लेगें। इससे पूर्व पूर्वाहृन 8:20 बजे डीसी के आवासीय कार्यालय में डीसी प्रेरणा दीक्षित ध्वजारोहन करेगी। 8:30बजे में टावर चौक शहीद स्मारक पर माल्यार्पण-पुष्पार्चण के उपरांत अधिकारियों का काफिला कचहरी रोहड शहीद स्मारक,बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में भगवान बिरस मुंडा की प्रतिमा पर डीसी सहित अन्य अधिकारी माल्यार्पण करेगें। पूर्वाहृन नौ बजे पीएई स्टेडियम में मुख्य समारोह के उपरांत अधिकारियों का रूख जिला परिषद् कार्यालय, वन प्रमंडल, गृह रक्षा वाहिनी ऑफिस के बाद पूर्वाहृन 10.50 में डीसी द्वारा चंदाली स्थित समाहरणालय में ध्वजारोहन किया जायेंगा। पूर्वाहृन 11बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहन होगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




