ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलागुमला में जीवन संस्था ने गरीबों के बीच किया भोजन सामग्री का वितरण

गुमला में जीवन संस्था ने गरीबों के बीच किया भोजन सामग्री का वितरण

जीवन संस्था द्वारा लॉकडाउन जैसी विकट परिस्थिति में गरीब, असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन सामग्री वितरित की गई। संस्था जीवन की इस पहल की सराहना करते हुए गुमला अनुमंडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार देव ने...

गुमला में जीवन संस्था ने गरीबों के बीच किया भोजन सामग्री का वितरण
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाSat, 28 Mar 2020 04:55 PM
ऐप पर पढ़ें

जीवन संस्था द्वारा लॉकडाउन जैसी विकट परिस्थिति में गरीब, असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन सामग्री वितरित की गई। संस्था जीवन की इस पहल की सराहना करते हुए गुमला अनुमंडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार देव ने कहा कि संस्था की पहल पर असहाय व्यक्तियों के लिए भोजन का प्रतिबंध करना गुमला में वाकई काबिले तारीफ है।

शनिवार को आज गुमला अनुमंडल पदाधिकारी जीवन संस्था के सदस्यों के साथ पूरे गुमला शहर में घूम-घूम कर असहाय गरीब लोगों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराने में अपना योगदान दिया। जीवन संस्था प्रतिदिन दोपहर के भोजन का प्रबंध करेगी। संस्था के सदस्य इस सामाजिक कार्य के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रहे है। जिसमें शहर के बाकी अन्य संस्थाओं के साथ साथ व्यक्तिगत रूप से भी आर्थिक सहायता संस्था को देने के लिए लोग आगे आ रहे हैं।

इस महती कार्य में संस्था के सुमित चीनू साबू, कौशल मंत्री, पवन कुमार जायसवाल, सुभाष जायसवाल, सचिन कुमार, मयंक कुमार, विकास जायसवाल, विजय कुमार आदि लोगो ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें