Ghumla News: घाघरा में पीसीसी सड़क निर्माण में धांधली का आरोप,ग्रामीणों ने रुकवाया काम
Ghumla News: प्राक्कलन में पत्थर की जगह ईंट के टुकड़ों पर हो रही थी ढलाई प्राक्कलन में पत्थर की जगह ईंट के टुकड़ों पर हो रही थी ढलाईप्राक्कलन में पत्थर की जगह ईंट

Ghumla News: घाघरा प्रतिनिधि घाघरा प्रखंड की चुंदरी पंचायत के बुरजू गुडरुटोली में 15वें वित्त आयोग की राशि से बन रही पीसीसी सड़क निर्माण योजना में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने प्राक्कलन के विपरीत कार्य किए जाने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जहां सड़क निर्माण से पहले पत्थर बिछाकर ढलाई की जानी थी, वहां ईंट के टुकड़ों पर ही कंक्रीट डाली जा रही थी।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गिट्टी और सीमेंट का अनुपात भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कनीय अभियंता जीवन एक्का और संवेदक राजकुमार पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि अभियंता कार्यस्थल का नियमित निरीक्षण नहीं करते हैं।
केवल जियो टैगिंग कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली जाती है, जबकि निर्माण कार्य प्राक्कलन की अनदेखी कर कराया जा रहा है।ग्रामीणों के विरोध के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है। इधर, प्रभारी बीडीओ सुशील कुमार खाखा ने कहा कि यदि जांच में प्राक्कलन के विपरीत कार्य होने की पुष्टि होती है, तो योजना की राशि के भुगतान पर रोक लगाई जाएगी तथा संबंधित पदाधिकारी और कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


