मास्टर्स एथलीट बिंदेश्वरी महली किये गये सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

गुमला के अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलीट रिटायर्ड आईएफएस बिंदेश्वरी महली को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स मीट में सम्मानित किया गया। उन्हें मोमेंटो दिया गया और झारखंड राज्य मास्टर...

मास्टर्स एथलीट बिंदेश्वरी महली किये गये सम्मानित

गुमला । जिले के भरनो प्रखंड निवासी अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलीट रिटायर्ड आईएफएस बिंदेश्वरी महली को झारखंड की राजधानी रांची स्थित खेल गांव मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स मीट में मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही झारखंड राज्य मास्टर एथलेटिक्स संघ का संरक्षक घोषित भी किया गया। 85 वर्षीय विंदेश्वरी महली पूर्व में झारखंड मास्टर्स एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भारत के लिए कई स्वर्ण पदक जीत कर झारखंड का नाम रौशन कर चुके हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।