
गुमला में 14 से 16 नवंबर तक होगा चक्रव्यूह-2025
संक्षेप: विभिन्न जिलों के 500 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल विभिन्न जिलों के 500 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिलविभिन्न जिलों के 500 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिलविभिन
गुमला संवाददाता । जिले में एक बार फिर खेल का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 14 से 16 नवंबर तक संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला में अंतर विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता चक्रव्यूह-2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिनी खेल महोत्सव में विभिन्न जिलों से पांच सौ से अधिक खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।प्रतियोगिता का उद्घाटन 14 नवंबर को लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत करेंगे। आयोजन के उद्घाटन और समापन समारोह को यादगार बनाने के लिए संत इग्नासियुस की सांस्कृतिक टीम के साथ-साथ उर्सुलाइन कान्वेंट, संत पात्रिक, नोट्रेडेम, संत अन्ना दाऊद नगर, आर.सी. स्कूल सोसो और संत जेवियर स्कूल की टीमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी में जुटी हैं।

चक्रव्यूह प्रतियोगिता की शुरुआत वर्ष 1968 में खेलप्रेमी स्व. फादर पीपी वनफल ने की थी। जो उस समय संत इग्नासियुस विद्यालय में अपोस्तोलिक डायरेक्टर थे। उनके प्रयासों से ही गुमला को खेल नगरी के रूप में पहचान मिली। वर्तमान प्रधानाध्यापक फादर मनोहर कुमार खोया के नेतृत्व में प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जुबली स्टेडियम को खेल के अनुरूप सजाया जा रहा है,वहीं खिलाड़ियों के आवास और भोजन की व्यवस्था के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। फादर मनोहर स्वयं सभी तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं ताकि आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रह जाए। पिछले वर्ष यह प्रतियोगिता खेलगांव रांची में हुई थी। इस बार इसके पुनः गुमला में आयोजन को लेकर विद्यालय परिवार और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह माहौल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




