खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन छापेमारी,तिलकुट सहित खाद्य नमूने जब्त

Jan 08, 2026 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

फोटो नं. 14 जांच पड़ताल करते प्रकाश चंद्र गुग्गी व अन्य। फोटो नं. 14 जांच पड़ताल करते प्रकाश चंद्र गुग्गी व अन्य।फोटो नं. 14 जांच पड़ताल करते प्रकाश च

खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन छापेमारी,तिलकुट सहित खाद्य नमूने जब्त

गुमला। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गुरूवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने किया। इस दौरान शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, कच्चे माल की स्थिति, निर्माण प्रक्रिया तथा खाद्य लाइसेंस से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। इस दौरान मेसर्स महामाया तिलकुट, प्रवीण गुप्ता, जय बजरंगी भंडार,पप्पू यादव और राणा तिलकुट भंडार सहित अन्य दुकानों से तिलकुट एवं तिल के नमूने संग्रहित किए गए।खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;