विशुनपुर की अनीता बनीं ग्रामीण उद्यमिता की मिसाल
झारखंड में अनीता देवी ने सीमित संसाधनों के बीच ग्रामीण उद्यमिता की नई पहचान बनाई है। उन्होंने और अन्य महिलाओं ने पलाश ब्रांड के तहत अचार, शहद और दाल जैसे स्थानीय उत्पादों का निर्माण किया है। उनके उत्पाद अब रांची के प्रमुख रिटेल स्टोर्स में बिक रहे हैं, जो महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गुमला, संवाददाता। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) से जुड़ी सर्वेश्वरी स्वंय सहायता समूह,विशुनपुर की सदस्य अनीता देवी आज ग्रामीण उद्यमिता की एक प्रेरणादायक पहचान बनकर उभरी हैं। सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने अपने मजबूत जज्बे और नवाचार के बल पर गांव की महिलाओं के साथ मिलकर स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाई है। अनीता देवी ने अन्य ग्रामीण महिलाओं के सहयोग से अचार, शहद, दाल और एनटीटीपी आधारित वस्तुओं का उत्पादन कर उन्हें पलाश ब्रांड के तहत बाजार में उतारा। उनके इन उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग ने अब रांची के प्रमुख रिटेल स्टोर्स जैसे - उर्वी मार्ट और काशिश मॉल तक अपनी जगह बना ली है।
जो सामुदायिक उद्यम के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। हाल ही में जेएसएलपीएस के सीईओ ए मित्तल ने विशुनपुर स्थित अनीता दीदी के उत्पादन केंद्र और स्थानीय पलाश मार्ट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला टीम को उद्यम को और सशक्त बनाने के लिए इन्क्यूबेशन सेल के साथ समन्वय कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अनीता देवी की यह सफलता न केवल ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक मजबूत कदम है,बल्कि यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयास से गांवों में भी बड़े स्तर पर उद्यम स्थापित किए जा सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


