अपर समार्हता ने कस्तूरबा स्कूल का किया निरीक्षण,व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का दिया निर्देश
अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चैनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 240 छात्राओं में से 217 की उपस्थिति दर्ज की गई। शिक्षकों की कमी पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता भी जांची गई।

गुमला संवाददाता। अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चैनपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक व आधारभूत व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में नामांकित 240 छात्राओं में से 217 की उपस्थिति दर्ज की गई। शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान बताया गया कि विद्यालय में 12 स्वीकृत पदों के विरुद्ध चार स्थायी एवं छह अंशकालिक शिक्षक कार्यरत हैं। कक्षा षष्ठ से 8वीं तक अंग्रेजी व विज्ञान विषय के शिक्षकों की कमी पाई गई। जिस पर अपर समाहर्ता ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को शीघ्र आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।विज्ञान
विषय की पढ़ाई को और प्रभावी बनाने के लिए शिक्षिका खुशबू डांग के अनुभव का लाभ निचली कक्षाओं की छात्राओं को भी देने की बात कही,ताकि सभी कक्षाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सके।निरीक्षण के दौरान कुछ छात्राओं के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे भी सामने आए। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला कार्यक्रम प्रबंधक जया खाखा को विद्यालय में जल्द स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया,ताकि छात्राओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। इसके अलावे उन्होने विद्यालय में उपलब्ध खाद्य सामग्री की भी जांच की गई और गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित एजेंसियों को टेंडर की शर्तों के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


