ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलागुमला में बेटे ने 60 वर्षीय मां को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला

गुमला में बेटे ने 60 वर्षीय मां को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला

सदर थाना क्षेत्र के वृंदा नायक टोली निवासी बुधराम लोहरा ने अपनी 60 वर्षीय वृद्ध मां फेंकनी लोहराईन को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला। जानकारी के मुताबिक फेकनी शुक्रवार को अकेली घर पर थी।और परिवार के...

गुमला में बेटे ने 60 वर्षीय मां को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाSat, 14 Sep 2019 02:16 AM
ऐप पर पढ़ें

सदर थाना क्षेत्र के वृंदा नायक टोली निवासी बुधराम लोहरा ने अपनी 60 वर्षीय वृद्ध मां फेंकनी लोहराईन को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला। जानकारी के मुताबिक फेकनी शुक्रवार को अकेली घर पर थी।और परिवार के बाकी सदस्य खेत गए हुए थे। इसी का फायदा उठाते हुए बुधराम ने लाठी से अपनी वृद्ध मां फेकनी के सिर के अलावे शरीर के अन्य हिस्सों पर घातक वार किया। फलस्वरूप उसका माथा फट गया और ठुड्डी भी टूट गयी। और हाथ भी दो जगह टूट गया। इससे भी हत्यारा बेटा का मन नही भरा तो वृद्धा की पिटाई उसकी मौत होने के बाद भी करता रहा। घटना शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे की है,लेकिन घर मे कोई नही रहने के कारण किसी को पता नही चला।वहीं शाम चार बजे जब परिवार के सदस्य खेत से घर वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि फेकनी की हत्या कर दी गयी है।और हत्यारा घर के पास ही है।इसकी सूचना टाउन थाना को मिली तब एएसआई प्रमोद कुमार दलबल के साथ देर शाम वृंदा नायक टोली पहुंचे और शव को कब्जे लेकर थाना ले आये। साथ ही हत्यारा बेटा बुधराम को भी गिरफ्तार कर थाना लाया गया।इस संबंध में एएसआई श्री कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला नशे की हालत में घटना को अंजाम देने का लग रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें