ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलारसोईया-संयोजिका सड़क पर उतरी, एनएच-23 और 78 जाम

रसोईया-संयोजिका सड़क पर उतरी, एनएच-23 और 78 जाम

अपनी मांगों के समर्थन में सैकडो रसोईयां संयोजिका जिला मुख्यालय में सडको पर उतरी और पटेल चौक के पास जाम कर दिया। रसोईया संयोजिका काम से हटाए गए लोगो को दुबारा बहाल करने और मर्ज किए गए स्कूलों के...

रसोईया-संयोजिका सड़क पर उतरी, एनएच-23 और 78 जाम
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाWed, 30 May 2018 12:04 AM
ऐप पर पढ़ें

अपनी मांगों के समर्थन में सैकडो रसोईयां संयोजिका जिला मुख्यालय में सडको पर उतरी और पटेल चौक के पास जाम कर दिया। रसोईया संयोजिका काम से हटाए गए लोगो को दुबारा बहाल करने और मर्ज किए गए स्कूलों के रसाईया संयोजिका को भी संबंधित स्कूल में काम देने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। रसोईया संयोजिका संघ मंगलवार को सडक पर उतर कर एनएच23 और 78 को जाम कर दिया। जिससे दोनो ही मार्गो पर वाहन की परिचालन करीब पांच घंटे तक बाधित रही। दोनो ही मार्गो पर वाहनों की लंबी कतार लग जाने से शहर में घंटों अफरा-तफरी की स्थिति मची रही। पुलिस प्रशासन और शिक्षा विभाग के डीएसई आंदोलनरत रसोईया संयोजिका को मनाने पहुंचे। पर लोगों ने उनकी एक न सुनी। बाद में डीसी से वार्ता के बाद रसोईया संयोजिका ने सडक जाम हटाया। जाम हटने के करीब घंटा भर बाद ही स्थिति शहर में सामान्य हो सकी। डीसी ने रसोईया संयोजिका को भरोसा दिलाया है कि एक माह के अंदर उनकी समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति,जिलाध्यक्ष देवकी देवी,शांति माग्रेट बाडा समेत कई लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें