ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलाभरनो में विशाल पेड़ गिरने से घर ध्वस्त

भरनो में विशाल पेड़ गिरने से घर ध्वस्त

भरनो प्रखंड में रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश के कारण शुक्रवार को आताकोरा तेतरटोली निवासी किसान सुनील बड़ा के घर में एक विशालकाय ईमली का पेड़ गिर...

भरनो में विशाल पेड़ गिरने से घर ध्वस्त
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाSat, 25 Sep 2021 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

भरनो। भरनो प्रखंड में रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश के कारण शुक्रवार को आताकोरा तेतरटोली निवासी किसान सुनील बड़ा के घर में एक विशालकाय ईमली का पेड़ गिर जाने से सुनील बड़ा का घर गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना शुक्रवार की शाम चार बजे की है। उस वक्त घर के सभी सदस्य घर के बाहर थे। फलस्वरूप घटना से किसी को कोई क्षति नही पहुंची। इस बाबत गांव के समाजसेवी निकोलस तिर्की ने बताया कि सुनील एक गरीब किसान है। घर क्षतिग्रस्त हो जाने से उनके परिजनों के समक्ष रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। पीड़ित परिवार के लोग अंचल प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। इस संबंध में सीओ संजीव कुमार ने कहा कि प्रभावित लोग क्षतिग्रस्त घर का फोटो खींच कर आवश्यक कागजात के साथ अंचल कार्यालय में आवेदन जमा करें प्रक्रिया पूरा का आपदा प्रबंधन मद से मुआवजा दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें