जेपी नड्डा ने किया भाजपा गुमला जिला कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन

Dec 06, 2025 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

2.5 करोड़ की लागत से तैयार तीन मंजिला भवन 2.5 करोड़ की लागत से तैयार तीन मंजिला भवन 2.5 करोड़ की लागत से तैयार तीन मंजिला भवन 2.5 करोड़ की लागत से त

जेपी नड्डा ने किया भाजपा गुमला जिला कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन

गुमला, संवाददाता । भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जिले के नवनिर्मित जिला कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में लोहरदगा और सिमडेगा से कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें प्रवीण सिंह, ओम सिंह, मनीराम, विमला प्रधान, समीर उरांव, सुदर्शन भगत और विनय लाल शामिल थे। राष्ट्रीय अध्यक्षत नड्डा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह नया कार्यालय कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और पार्टी के विकासात्मक लक्ष्यों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह नया जिला कार्यालय डुमरडीह स्थित जिला मुख्यालय के पास 60 डिसमिल जमीन पर तैयार किया गया है। इसकी निर्माण लागत लगभग 2.5 करोड़ रुपये है। तीन मंजिला यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसमें कार्यालय संचालन, प्रशिक्षण,बैठकों और अन्य पार्टी गतिविधियों के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल ने बताया कि यह कार्यालय पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए न केवल गतिविधियों का केंद्र होगा,बल्कि जनता के साथ संवाद और सेवा का माध्यम भी बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मिलकर पार्टी को और मजबूत करें और जिले में जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों को सफल बनाएं।इस अवसर पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नए भवन का दौरा किया और इसकी सुविधाओं का जायजा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;