रायडीह में कलशयात्रा के साथ अखंड हरि कीर्तन शुरू

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

रायडीह में चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा और हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के अवसर पर शंखमोड़ मांझाटोली में कलश यात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और पूजा-अर्चना के बाद हरिकिर्तन का शुभारंभ किया। सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

 रायडीह में कलशयात्रा के साथ अखंड हरि कीर्तन शुरू

रायडीह। चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा एवं हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड के शंखमोड़ मांझाटोली में कलश यात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू हुआ। इस मौके पर सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर जय श्रीराम और हरे कृष्ण के जयघोष के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।कलश यात्रा के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश स्थापना की गई और अखंड हरिकिर्तन का शुभारंभ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।