Ghumla News: चैनपुर में बारिश से भर भराकर कच्चा मकान ढहा

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

Ghumla News: चैनपुर प्रखंड के बसाईरटोली में लगातार बारिश के कारण एक गरीब परिवार का कच्चा मकान ढह गया। हादसे में 5 वर्षीय रिंकू और उसकी दादी घायल हो गए। ग्रामीणों ने मिलकर मलबा हटाया और घायलों को अस्पताल पहुँचाया। प्रशासन ने मुआवजे का आश्वासन दिया है।

Ghumla News: चैनपुर में बारिश से भर भराकर कच्चा मकान ढहा

Ghumla News: चैनपुर प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश ने चैनपुर प्रखंड के बेंदोरा पंचायत अंतर्गत बसाईरटोली में एक गरीब परिवार पर कहर बरपा दिया। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे परसतन रौतिया का कच्चा खपरैल मकान अचानक भर भराकर ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। मकान गिरने से दादा-दादी के साथ सो रहा पांच वर्षीय रिंकू और उसकी दादी रोनी देवी (65) मलबे में दबकर घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल ले जाना

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर तत्काल मलबा हटाया और काफी मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिंकू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तथा अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।

परिवार की स्थिति और प्रशासन का सहयोग

पीड़ित परिवार ने बताया कि लगातार बारिश से मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर बेंदोरा पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहायता दी और प्रशासन से राहत दिलाने की मांग की। अंचल प्रशासन की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया तथा सरकारी प्रावधानों के तहत राहत और मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

सामान्य प्रश्न

हादसे में कौन-कौन घायल हुए?
हादसे में पांच वर्षीय रिंकू और उसकी दादी रोनी देवी घायल हुए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsGhumla News: चैनपुर में बारिश से भर भराकर कच्चा मकान ढहा