बगैर डॉक्टर के चल रहा रायडीह सीएचसी,एक लाख आबादी की इलाज रामभरोसे

Apr 16, 2026 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

डॉक्टर के बिना सीएचसी,सीएचओ-एएनएम के भरोसे चल रही स्वास्थ्य सेवा डॉक्टर के बिना सीएचसी,सीएचओ-एएनएम के भरोसे चल रही स्वास्थ्य सेवाडॉक्टर के बिना सीएचसी

बगैर डॉक्टर के चल रहा रायडीह सीएचसी,एक लाख आबादी की इलाज रामभरोसे

रायडीह, तस्लीम । रायडीह प्रखंड की करीब एक लाख से अधिक आबादी की स्वास्थ्य व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमरा गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी रायडीह में डॉक्टर की अनुपस्थिति ने व्यवस्था को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। फरवरी माह के अंत में यहां पदस्थापित डॉ. राजीव कुमार के उच्च शिक्षा के लिए चले जाने के बाद से स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर विहीन हो गया है।स्थिति यह है कि पूरे प्रखंड की स्वास्थ्य सेवा अब केवल सीएचओ, जीएनएम और एएनएम के भरोसे संचालित हो रही है। रायडीह प्रखंड मुख्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर स्थित है। जहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

इसके बावजूद यहां एक भी डॉक्टर की तैनाती नहीं होना स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही और संवेदनहीनता को दर्शाता है। प्रतिदिन सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में महिला,पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सामान्य बीमारियों जैसे वायरल फीवर, सर्दी-खांसी, बीपी और शुगर जैसी समस्याओं के इलाज के लिए सीएचसी पहुंचते हैं। लेकिन डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण उन्हें केवल प्राथमिक उपचार ही मिल पाता है। सीएचओ और एएनएम के माध्यम से दवाइयां लेकर मरीजों को बिना समुचित चिकित्सकीय परामर्श के ही लौटना पड़ रहा है। टुडुरमा में पदस्थापित सीएचओ रोश मेरी बड़ा मरीजों का इलाज करती दिखीं। उनके सहयोग में एएनएम फुलमनी मिंज,जीएनएम अंजु विनिता मिंज सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारियां निभाते नजर आए। मजबूरन मरीजों को निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ रहा है। जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वर्तमान में गुमला के डीएस अनुपम किशोर को सीएचसी रायडीह का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है,लेकिन सदर अस्पताल की व्यस्तता के कारण वे यहां समय नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।