शहर में चला अतिक्रमण मुक्ति अभियान

Nov 12, 2025 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

गुमला में सीओ और नगर परिषद प्रशासक के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य मुख्य सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाना और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना था। कई दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया, अतिक्रमण को जेसीबी द्वारा हटाया गया, और प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का उपयोग करने वालों से दंड वसूला गया।

शहर में चला अतिक्रमण मुक्ति अभियान

गुमला, संवाददाता। गुमला सीओ और नगर परिषद प्रशासक के नेतृत्व में बुधवार को गुमला शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य मुख्य सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाकर आम लोगों के लिए सुगम यातायात और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना था।यह अभियान पालकोट रोड, थाना रोड, लोहरदगा रोड, मेन रोड और सिसई रोड में चलाया गया। इस दौरान फुटपाथ पर सामान फैलाकर दुकान चलाने वालों तथा अपनी दुकान की सीमा से बाहर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की गई। कई दुकानदारों से मौके पर जुर्माना वसूला गया और अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटाया गया।साथ ही जिन दुकानदारों के पास डस्टबिन नहीं थे या जो प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का उपयोग कर रहे थे, उनसे भी आर्थिक दंड लिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टीम ने शहर में पाए गए कंस्ट्रक्शन एवं डिमोलिशन वेस्ट पर भी सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों से जुर्माना वसूला और नोटिस जारी किया।अभियान के दौरान कुल ₹8200 का ऑन स्पॉट जुर्माना वसूला गया तथा 80 पैकेट प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास जब्त किए गए। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त गुमला के निर्माण में सहयोग करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।