
एक पेड़ मां के नाम अभियान में राज्य में गुमला अव्वल
गुमला, जिला प्रशासन, वन विभाग और शिक्षा परियोजना ने मिलकर पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अब तक 1,21,000 पौधों का रोपण किया है। इस उपलब्धि के साथ गुमला ने राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है। समीक्षा...
गुमला, संवाददाता। जिला प्रशासन, वन विभाग और शिक्षा परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान में शिक्षा विभाग गुमला ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले के शैक्षणिक संस्थानों में अब तक एक लाख 21 हजार पौधों का रोपण कर गुमला ने पूरे राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है। सोमवार को डीईओ सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कविता खलखो की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में इस उपलब्धि के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में सभी बीईईओ,बीपीओ, जेई और लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे।डीईओ ने निर्देश दिया कि सभी सरकारी, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालय मुख्यमंत्री स्वच्छ स्कूल सर्वे और केंद्र सरकार के स्वच्छ हरित स्कूल रेटिंग का कार्य 15 सितंबर तक पूर्ण करें।

साथ ही कक्षा षष्ठ से 12 तक के विद्यार्थियों से नवाचारी सोच के पांच-पांच आइडिया ऑनलाइन दर्ज कराए जाएं।उन्होंने सभी विद्यालयों में नशा और तंबाकू मुक्त गतिविधियों, मासिक टेस्ट के आयोजन तथा 16 से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।बैठक में एडीपीओ ज्योति खलखो, सभी एपीओ, एई शमशाद अली और फील्ड मैनेजर रामचंद्र सिंह उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




