गुमला में जल्द खुलेगा रेलवे टिकट काउंटर

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

गुमला के लोगों के लिए खुशखबरी है कि लंबे इंतजार के बाद जिले में फिर से रेलवे टिकट काउंटर खोला जाएगा। यह काउंटर कंप्यूटरीकृत होगा, जिससे यात्रियों को आसानी से आरक्षित टिकट मिल सकेंगे। उद्घाटन इस माह के...

गुमला में जल्द खुलेगा रेलवे टिकट काउंटर

गुमला संवाददाता। जिलेवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद गुमला में फिर से रेलवे टिकट काउंटर खोला जाएगा। यह काउंटर कंप्यूटरीकृत बेस सिस्टम से संचालित होगा। जिससे यात्रियों को विभिन्न आरक्षित टिकट एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।अब तक गुमला के लोगों को रेल टिकट लेने के लिए पोस्ट ऑफिस या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता था। जिससे उन्हें समय और धन दोनों की हानि होती थी। लेकिन काउंटर शुरू होने के बाद यह परेशानी दूर हो जाएगी और लोगों को अपने जिले में ही टिकट सुविधा उपलब्ध होगी। जानकारी के अनुसार काउंटर का उद्घाटन इस माह के अंत तक संभव है।

इसके बाद गुमला वासी स्थानीय स्तर पर ही रेल टिकट बुक करा सकेंगे। यह काउंटर कोऑपरेटिव बैंक मार्केट कंपलेक्स, जशपुर रोड गुमला में खोला जाएगा, जहां से यात्री आसानी से टिकट प्राप्त कर पाएंगे। रेलवे टिकट काउंटर की यह सुविधा गुमला के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, क्योंकि इससे न केवल समय की बचत होगी,बल्कि उन्हें अपने कामकाज में भी सुविधा मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।