गुमला में रंगोत्सव पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार

Mar 03, 2026 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

गुमला में होली का त्योहार पूरी धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं, जिसमें 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम और इमरजेंसी सेवाएँ शामिल हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे हर्बल रंगों का उपयोग करें और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।

गुमला में रंगोत्सव पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार

गुमला में रंगोत्सव का त्योहार होली इस बार भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने रंगोत्सव के दौरान शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारी कर ली है। पूरे जिले में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के कंट्रोल रूम में बनाया है। जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। आपसी भाईचारगी बनाये रखने और अमन चैन बरकार रखने को जिला प्रशासन और पुलिस महकमा ने सभी थाना और प्रखंड प्रशासन को अलर्ट पर रखा है। साथ ही लोगो से अपील की है कि होली खेलते समय खुशी के साथ-साथ सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें। 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी होली के दौरान किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए गमला सदर अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी।

सदर अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है। दुर्घटना या किसी गंभीर स्थिति में लोगों से 108 एंबुलेंस सेवा या नजदीकी अस्पताल से संपर्क करने की अपील की गई है। ............ आगजनी से निबटने के लिए 101 नंबर पर संपर्क करें आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने अग्निशमन विभाग को भी सतर्क कर दिया गया है। होलिका दहन के दौरान आग फैलने की आशंका को देखते हुए अग्निशमन वाहनों और कर्मियों को तैयार रखा गया है। प्रशासन ने कहा है कि होलिका दहन केवल निर्धारित स्थान पर ही करें और आसपास पानी या बालू की व्यवस्था जरूर रखें। किसी भी आपात स्थिति में 101 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। .......... अतिरिक्त पुलिस बल होंगे तैनात शहर और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जबरन रंग लगाने, हुड़दंग करने और शराब के नशे में उत्पात मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी परेशानी की स्थिति में डायल 112 या नजदीकी थाना से संपर्क करें। ............... हर्बल रंगों का इस्तेमाल की अपील प्रशासन और पुलिस की ओर से यह भी कहा गया है कि लोग केमिकल युक्त रंगों के बजाय गुलाल या हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें। आंख,कान और त्वचा की सुरक्षा का ध्यान रखें। अनजान लोगों से विवाद से बचें और बुजुर्गों,महिलाओं व बच्चों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें। ........ भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि होली को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। छोटी-छोटी सावधानियों से बड़ी घटनाओं से बचा जा सकता है। सुरक्षित होली मनाकर ही रंगों के इस पर्व की असली खुशी हासिल की जा सकती है। साथ ही जिला प्रशासन 9798148089 वाट्सअप नं. जारी किया जिस पर आमजन किसी भी अप्रिय स्थिति की जानकारी प्रशासन को दे सकेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।