ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलाकला-साधक होने के नाते हम सबके गुरु कला के सर्जक भगवान नटराज हैं : डॉ. नथुनी

कला-साधक होने के नाते हम सबके गुरु कला के सर्जक भगवान नटराज हैं : डॉ. नथुनी

कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई द्वारा शनिवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। श्रीराम लला मंदिर परिसर में...

कला-साधक होने के नाते हम सबके गुरु कला के सर्जक भगवान नटराज हैं : डॉ. नथुनी
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSun, 25 Jul 2021 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

गढ़वा। प्रतिनिधि

कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई द्वारा शनिवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। श्रीराम लला मंदिर परिसर में सर्वप्रथम संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई की भू-अलंकरण संयोजिका अंजलि शाश्वत ने रंगोली का निर्माण किया। उसके बाद कला के सर्जक भगवान नटराज का विधिवत पूजन किया गया।

संस्कार भारती झारखंड प्रांत के साहित्य संयोजक डॉ. नथुनी पांडेय आजाद ने कहा कि कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्कार भारती के निर्धारित उत्सवों में से एक है गुरु पूर्णिमा उत्सव। गुरु के बिना किसी भी प्रकार के ज्ञान की प्राप्ति असंभव है। इसलिए हम अपनी संस्कृति के अनुरूप आज के दिन अपने गुरु का विधिवत स्मरण व पूजन करके उनके प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित करते हैं। कला साधक होने के नाते हम सबके गुरु कला के सर्जक भगवान नटराज हैं। उन्हीं के द्वारा हमें कला के माध्यम से सृष्टि के कल्याण के लिए कुछ सकारात्मक करने की प्रेरणा प्राप्त होती है। संस्कार भारती झारखंड प्रांतीय मंत्री नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने कहा कि गुरु पूर्णिमा उत्सव हम कला-साधकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर हम विशेष रूप से अपने गुरु का स्मरण व पूजन कर अपनी सकारात्मकता को ऊर्जस्वित कर पाते हैं। गढ़वा जिला प्रमुख डॉ. शंभू कुमार तिवारी ने कहा कि गुरु की महत्ता अद्वितीय है। गुरु ही हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि यह दिन हम सभी के लिए विशेष है क्योंकि गुरु का विधिवत पूजन हमारे जीवन को सार्थकता प्रदान करता है। कवयित्री व भू-अलंकरण संयोजिका अंजलि शाश्वत ने कहा कि गुरु ही हमें जीवन के हर गुर सिखलाते हैं। उनकी कृपा से ही तो हम महान बन पाते हैं। मौके पर आईबी मिश्रा, कुमार गौरव गर्ग, अंजलि मिश्रा, सृष्टि मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन संस्कार भारती जिला इकाई के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें