Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsGumla Police Arrests Four Youths with 40 Grams of Brown Sugar in Anti-Drug Operation
गुमला में पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

गुमला में पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

संक्षेप:

फोटो नं. 6 गिरफ्त में आये आरोपी युवक,जानकारी देते पुलिस कर्मी। फोटो नं. 6 गिरफ्त में आये आरोपी युवक,जानकारी देते पुलिस कर्मी।फोटो नं. 6 गिरफ्त में आये

Dec 04, 2025 08:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

गुमला, प्रतिनिधि । गुमला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए गुरुवार को दो अलग-अलग स्थानों से कुल 40 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर चार युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में हुसैन नगर निवासी मो. इरशाद अंसारी, लक्ष्मण नगर निवासी मनीष नायक, दुर्गानगर निवासी सागर कुमार और चंदन कुमार सिंह उर्फ चरका शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि बाजार टांड़ में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है। सत्यापन के लिए पहुंची पुलिस टीम को देखते ही कुछ युवक भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसने अपना नाम मो. इरशाद अंसारी बताया। तलाशी में उसके पास से 24 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरे मामले में पुलिस को लक्ष्मण नगर स्थित मनीष नायक के घर पर ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री की जानकारी मिली थी। छापेमारी दल मौके पर पहुंचा ,तो एक कमरे में तीन युवक बैठे मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मनीष नायक, सागर कुमार और चंदन कुमार सिंह उर्फ चरका बताया। तलाशी में इन तीनो के पास 16 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।इस संयुक्त कार्रवाई में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, सदर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली, एसआई विनय कुमार महतो, एसआई गौतम वर्मा, एएसआई सुनील कुमार, एएसआई सगीर आलम सहित पुलिस बल शामिल थे।