नप चुनाव के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हर्षिता टोप्पो ने चलाई सघन जनसंपर्क अभियान,काफी संख्या मे शामिल हुए समर्थक

Feb 14, 2026 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

फोटो न. 05 सघन जनसंपर्क अभियान में शामिल प्रत्याशी हर्षिता टोप्पो समेत गुमला विधायक भूषण तिर्की व समर्थक फोटो न. 05 सघन जनसंपर्क अभियान में शामिल प्रत

नप चुनाव के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हर्षिता टोप्पो ने चलाई सघन जनसंपर्क अभियान,काफी संख्या मे शामिल हुए समर्थक

गुमला प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर गुमला का सियासी पारा अपने चरम पर है। झामुमो समर्थित अध्यक्ष पद की सशक्त प्रत्याशी हर्षिता टोप्पो ने अब पूरी तरह से चुनावी मोड में नजर आ रही।इसी कड़ी में हर्षिता टोप्पो के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर में एक विशाल मोटरसाइकिल जुलूस और सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान को उस वक्त एक बड़ी सियासी ताकत मिल गई जब गुमला के विधायक भूषण तिर्की खुद हर्षिता के समर्थन में जनता के बीच उतर आए। हर्षिता टोप्पो के इस जनसंपर्क अभियान में युवाओं और समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। सैकड़ों मोटरसाइकिलों के लंबे काफिले के साथ हर्षिता ने पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण किया और जनता से अपने चुनाव चिह्न बाल्टी छाप पर मुहर लगाने की अपील की।

जुलूस में शामिल समर्थक पूरे जोश के साथ बाल्टी छाप और हर्षिता के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे जिससे शहर का कोना-कोना चुनावी रंग में रंगा नजर आया।वहीं जनसंपर्क के दौरान हर्षिता टोप्पो ने घर-घर जाकर बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से सीधा संवाद किया और उनका आशीर्वाद लिया।मौके पर क़लीम अख़्तर, मोहम्मद लड्डन, रणजीत सिंह,संजय सिंह,जेम्स तिर्की, मोहम्मद साजिद,कृष्ण उरांव,मनोज तिर्की,निकेश राज हरिओम साहू और ग्यास अली शामिल थे। ...................

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;