मतगणना के दिन गुमला के पांच चौक बने सियासी अखाड़ा

Feb 28, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

जीत पर जश्न तो हार पर छाया सन्नाटा जीत पर जश्न तो हार पर छाया सन्नाटाजीत पर जश्न तो हार पर छाया सन्नाटाजीत पर जश्न तो हार पर छाया सन्नाटा

मतगणना के दिन गुमला के पांच चौक बने सियासी अखाड़ा

गुमला प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव के मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शहरवासियों की निगाहें शुक्रवार को होने वाली मतगणना पर टिकी थीं। जैसे ही शुक्रवार की सुबह लोगों की आंख खुली। वे अपने साथियों के साथ मतगणना के संभावित परिणामों का आकलन करने में जुट गए। शहर के पांच प्रमुख चौक-चांदनी चौक, इस्लामपुर चौक, ज्योति संघ चौक, पटेल चौक और थाना चौक पूरे दिन सियासी चर्चा के केंद्र बने रहे। जैसे ही अंतिम परिणाम प्रकाशित हुए, जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों ने आतिशबाजी शुरू कर दी और खुशी का जश्न मनाया। वहीं हारने वाले प्रत्याशियों के समर्थक मायूस होकर चुपचाप चौक से अपने-अपने घर लौटते नजर आए।कुल

मिलाकर, मतगणना के दिन गुमला के पांचों प्रमुख चौकों पर लोकतंत्र का रंग साफ दिखा । कहीं जश्न, कहीं बहस और कहीं खामोशी। शहर ने जीत-हार दोनों को अपने-अपने अंदाज में स्वीकार किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।