
गुमला में दीवाली पर गैजेट्स की धूम, स्मार्टफोन की बिक्री बढ़ी
गुमला का गैजेट बाजार दीपावली और धनतेरस के नजदीक रोशनी और रौनक से जगमगा उठा है। स्मार्टफोन की बिक्री में पिछले साल की तुलना में करीब 30 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। ग्राहक 5जी मोबाइल, कैमरा...
गुमला, प्रतिनिधि। दीपावली और धनतेरस के नजदीक आते ही गुमला का गैजेट बाजार रोशनी और रौनक से जगमगा उठा है। मोबाइल शोरूमों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। दुकानदारों के अनुसार इस बार त्योहार पर स्मार्टफोन की बिक्री में पिछले साल की तुलना में करीब 30 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना है।दशहरा खत्म होते ही लोग अपने मनपसंद मोबाइल की एडवांस बुकिंग कराने में जुट गए हैं। ग्राहक कैमरा क्वालिटी,प्रोसेसर और डिस्प्ले पर खास ध्यान दे रहे हैं। वहीं 5जी मोबाइल की मांग सबसे ज्यादा बनी हुई है। बाजार में 5जी स्मार्टफोन की शुरुआत करीब 12 हजार रुपये से हो रही है,जबकि 20 से 25 हजार रुपये वाले फोन की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की जा रही है।मोबाइल

के साथ एक्सेसरीज की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है। दुकानों में नए डिजाइन वाले मोबाइल कवर,पावर बैंक, स्मार्ट वॉच और हेडफोन की पूछताछ बढ़ गई है। दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के ऑफर और फाइनेंस की सुविधा दे रहे हैं।गुमला के मोबाइल शोरूम संचालक विकास अग्रवाल ने बताया कि इस बार ग्राहकों की भीड़ काफी अधिक है। वीवो,ओप्पो और आईफोन जैसे ब्रांड की बिक्री जोरों पर है। लोग ऑनलाइन मॉडल देखकर ऑफलाइन खरीद को तरजीह दे रहे हैं ताकि उत्पाद की जांच-परख खुद कर सकें।त्योहार से पहले बाजार में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि दीपावली तक यह रौनक और बढ़ेगी तथा कारोबार पिछले साल की तुलना में दोगुना तक पहुंच सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




