Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsGumla Fisheries College Students Educational Tour to Patratoo Reservoir and Aquarium

फिशरी कॉलेज गुमला के छात्रों ने पतरातू जलाशय किया शैक्षणिक भ्रमण

फिशरी कॉलेज गुमला के छात्रों ने 10-12 सितंबर को पतरातू जलाशय और ओरमांझी एक्वेरियम का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों ने तिलापिया और पंगास प्रजातियों के पालन की प्रक्रिया का अनुभव किया और मत्स्य पालन में...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSat, 13 Sep 2025 12:56 AM
share Share
Follow Us on
फिशरी कॉलेज गुमला के छात्रों ने पतरातू जलाशय किया शैक्षणिक भ्रमण

गुमला प्रतिनिधि। फिशरी कॉलेज गुमला के छात्रों ने 10-12 सितंबर को पतरातू जलाशय, भुरकुंडा केकोयला खदान जलाशय और ओरमांझी स्थित मछली एक्वेरियम का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने पिंजरे में मछली पालन, विशेष कर तिलापिया और पंगास प्रजातियों के पालन की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव लिया और क्षेत्रीय सहकारी समितियों द्वारा इसके संचालन से अवगत हुए।भुरकुंडा जलाशय भ्रमण में छात्रों को अपरंपरागत जल संसाधनों में मत्स्य पालन बढ़ाने के लिए अपनाई जा रही नवीन रणनीतियों से परिचित कराया गया। ओरमांझी एक्वेरियम में छात्रों ने 50 से अधिक सजावटी मछलियों की प्रजातियों को देखा और उनके संरक्षण और संवर्धन के तरीकों को समझा।शैक्षणिक

भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और मत्स्य पालन में नवीनतम तकनीकों की जानकारी देना था। शैक्षणिक भ्रमण 32 छात्र-छात्राएं शामिल थे। इस भ्रमण का आयोजन कॉलेज के सह-अधिष्ठाता डॉ. एके. सिंह के मार्गदर्शन में सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रशांत जाना, डॉ. मो.अशरफ मलिक और संजय नाथ पाठक द्वारा किया गया।