Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsGumla District Police to Build Multi-Storey Modern Facility with 17 61 Crore Investment
गुमला थाना परिसर में जी 6 भवन का होगा निर्माण

गुमला थाना परिसर में जी 6 भवन का होगा निर्माण

संक्षेप:

कई विशेष थाने होंगे एक ही छत के नीचे कई विशेष थाने होंगे एक ही छत के नीचेकई विशेष थाने होंगे एक ही छत के नीचेकई विशेष थाने होंगे एक ही छत के नीचेकई वि

Nov 18, 2025 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

गुमला, संवाददाता । जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। गुमला थाना के सामने स्थित परिसर में जी प्लस 6 बहुमंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसके निर्माणा पर तकरीब 17.61 करोड़ रूपये व्यय होंगे। इस भवन में अहतु थाना, साइबर थाना, एससी-एसटी थाना और महिला थाना को एक ही परिसर में आवासीय सुविधाओं के साथ स्थापित करने की योजना है। इस बहुद्देश्यीय भवन के निर्माण से पुलिस कार्यों में समन्वय बढ़ेगा। पीड़ितों को आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी और मामलों के त्वरित निपटारे में भी मदद मिलेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रस्तावित भवन में आधुनिक कार्यालय, बैठक कक्ष, रिकॉर्ड रूम, सुरक्षा मानकों के अनुरूप ढांचा तथा पुलिस बल के लिए आवास की व्यवस्था शामिल की गई है।निर्माण कार्य के लिए संबंधित विभाग द्वारा निविदा आमंत्रित कर दी गई है। निविदा जारी होने के बाद अब भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने इस परियोजना का स्वागत करते हुए कहा कि इससे गुमला जिले में पुलिस सेवा की गुणवत्ता और पहुंच दोनों में सुधार होगा।