गुमला में मैट्रिक-इंटर के विद्यार्थियों के लिए स्पेशल मॉक टेस्ट-2 शुरू
14 हजार से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल 14 हजार से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल14 हजार से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल14 हजार से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल14 हज

गुमला, संवाददाता । झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर गुमला जिले में तैयारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के तहत स्पेशल मॉक टेस्ट-2 का आयोजन गुरुवार से शुरू हो गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश में जिला शिक्षा विभाग द्वारा यह मॉक टेस्ट 8 से 10 जनवरी तक जिले के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों में दो पालियों में संचालित किया जा रहा है।यह मॉक टेस्ट 3 फरवरी से प्रारंभ होने वाली जैक बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर प्रीबोर्ड के रूप में आयोजित किया जा रहा है। प्रश्न पत्रों का निर्माण जिला कोर टीम के शिक्षकों द्वारा किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को वास्तविक बोर्ड परीक्षा जैसा अनुभव मिल सके।
बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने वाले मैट्रिक-इंटर के सभी विद्यार्थियों की भागीदारी अनिवार्य की गई है। पहले दिन कक्षा 10वीं के 9701 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें 3183 रेमेडियल कक्षाओं में भाग ले रहे कमजोर विद्यार्थी थे, जो कुल चिन्हित विद्यार्थियों का 88.9 प्रतिशत है। वहीं इंटर के 5131 विद्यार्थी मॉक टेस्ट में शामिल हुए। जिनमें 936 कमजोर विद्यार्थी थे, जो 93.48 प्रतिशत है।जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार, मॉक टेस्ट के उत्तर पुस्तिकाओं का त्वरित और विषयवार मूल्यांकन किया जाएगा। इसके आधार पर 15 से 30 जनवरी तक विशेष रेमेडियल शिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा,ताकि विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


