Ghumla News: दुर्गा पूजा पर गुमला में होंगे सुरक्षा के कड़ा इंतजाम
Ghumla News: 400 पुलिस बल और दंडाधिकारी होंगे तैनात 400 पुलिस बल और दंडाधिकारी होंगे तैनात 400 पुलिस बल और दंडाधिकारी होंगे तैनात 400 पुलिस बल और दंडाधिकारी होंग

Ghumla News: गुमला, संवाददाता । दुर्गा पूजा के दौरान गुमला शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में जुटी है। पूजा पंडालों, प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। जिला मुख्यालय में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 400 पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया जाएगा।पूजा के दौरान शहर के प्रमुख रास्तों और पंडालों के आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में भीड़ को संभालने और लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
सीसीटीवी कैमरों के जरिए प्रमुख स्थानों की निगरानी की जाएगी। वहीं ड्रोन कैमरों से भी भीड़भाड़ वाले इलाकों की स्थिति पर नजर रखी जाएगी।सुरक्षा व्यवस्था केवल मुख्य सड़कों और बड़े पूजा पंडालों तक सीमित नहीं रहेगी। थानावार नियमित गश्ती बढ़ाई जाएगी और टाइगर मोबाइल की टीमें गली-मुहल्लों में पेट्रोलिंग करेंगी। इससे शहर के अंदरूनी इलाकों में भी पुलिस की मौजूदगी बनी रहेगी। पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर लोगों को पुलिस तक पहुंचने में भी सहूलियत होगी।

