डीसी ने ऑनलाइन प्रेरणा सत्र के माध्यम से बोर्ड परीक्षार्थियों में भरी नई ऊर्जा
जिला मॉक टेस्ट में अव्वल रहे विद्यार्थी किये गये पुरस्कृत जिला मॉक टेस्ट में अव्वल रहे विद्यार्थी किये गये पुरस्कृतजिला मॉक टेस्ट में अव्वल रहे विद्या

गुमला, संवाददाता । तीन फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक और इंटर परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को गुमला समाहरणालय में डीसी प्रेरणा दीक्षित द्वारा एक विशेष ऑनलाइन प्रेरणा व मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के सभी परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने परीक्षा में सफलता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए व्यावहारिक सूत्र साझा किए और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया।उपायुक्त ने छात्रों को समय प्रबंधन,नियमित अभ्यास,छोटे नोट्स बनाने और लेखन कौशल सुधारने की सलाह दी। साथ ही मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए योग, मेडिटेशन और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि तकनीक और इंटरनेट का सही उपयोग पढ़ाई में मदद कर सकता है, जबकि दुरुपयोग समय की बर्बादी है। कार्यक्रम में आठ से 10 जनवरी तक आयोजित जिला स्तरीय मॉक टेस्ट में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मौके पर डीसी ने कहा कि सफलता निरंतर अनुशासन और मेहनत का परिणाम है और सभी विद्यार्थियों को असफलता से निराश न होने की सीख दी। उन्होंने सभी छात्रों से गुमला को टॉपर जिला बनाने का आह्वान करते हुए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने प्रेरक पंक्तियों जीवन पथ जटिल है ये, काल चक्र कठिन है ये… के साथ विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




