बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के मॉक टेस्ट का जिले के वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण
फोटो नं. 9 मॉक टेस्ट का निरीक्षण करते डीआरडीए निदेशक विद्याभूषण कुमार। फोटो नं. 9 मॉक टेस्ट का निरीक्षण करते डीआरडीए निदेशक विद्याभूषण कुमार।फोटो नं.

गुमला प्रतिनिधि बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के अंतर्गत मैट्रिक और इंटर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित मॉक टेस्ट-2 का तीसरे और अंतिम दिन जिले के विभिन्न माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। मौके पर डीटीओ, एसडीओ, डीडब्लूओ, डीईओ, डीएसई, प्रखंड के बीडीओ एवं अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का विशेष अनुश्रवण किया गया। मॉक टेस्ट-2 में सम्मिलित विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का प्रभावी और त्वरित मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए सभी विद्यालयों को 16 जनवरी तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही 19 जनवरी तक क्रासलिस्ट तैयार कर हार्ड और सॉफ्ट कॉपी जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश भी जारी किया गया।प्रारंभिक
रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही,जबकि कुछ विद्यालयों में अनुपस्थिति दर्ज की गई। अनुपस्थित विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क कर उनकी विशेष तैयारी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने 15 से 31 जनवरी तक कमजोर और अनुपस्थित विद्यार्थियों के लिए रिमेडियल कक्षाएं, मॉडल प्रश्नों का अभ्यास, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और प्रेरणात्मक गतिविधियां संचालित करने का निर्देश दिया। डीईओ ने सभी शिक्षकों और विद्यालय प्रभारियों से निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि गुमला जिला आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


