रायडीह में चार को निकलेगी सरहुल शोभा यात्रा
Apr 01, 2026 11:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
रायडीह में चार अप्रैल को सरहुल पर्व के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें जनजातीय समुदाय पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे और उत्सव मनाएंगे। सरहुल प्रकृति पूजा का प्रमुख पर्व है, जिसे आदिवासी समाज धूमधाम से मनाता है। शोभा यात्रा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग भाग लेंगे।

रायडीह। प्राकृतिक पर्व सरहुल के अवसर पर रायडीह प्रखंड मुख्यालय नवागढ़ पतराटोली में चार अप्रैल को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभा यात्रा में जनजातीय समुदाय के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे और ढोल, नगाड़ा व मांदर की थाप पर उत्सव मनाएंगे। सरहुल प्रकृति पूजा का प्रमुख पर्व है। जिसे आदिवासी समाज बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाता है। शोभा यात्रा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह जानकारी सरहुल संचालन समिति के सदस्य विनोद लकड़ा ने दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


